11/1/07

अब हम से और अपने दिल को बहलाया नहीं जाता
जिन्हें पाने की हसरत है उन्हीं से गैर कहलाया नहीं जाता

बहुत सोचा नहीं रक्खूँगा पाँव राह-ए-उल्फत में
मगर वो रुप आँखों से पलभर भी टहलाया नहीं जाता

नहीं रोकूँगा अब दिल को कदमबोसी से दिलबर की
ज़ख्मी जिगर ये आँसुओं से और नहलाया नहीं जाता

बयाँ कर दूँगा अपना हाल-ए-दिल महबूब के आगे
देखूँगा कि क्या छालों को फिर भी सहलाया नहीं जाता

दिल पे जो गुजरी उसे जब जान वो लेगी
यकीं है मुझसे बोलेगी था पहले बतलाया नहीं जाता
 

No comments:

 
Copyright 2009 eSetu.Net. Powered by Blogger
Blogger Templates created by Deluxe Templates
Blogger Showcase