11/1/07

प्यार की हार से डरना कैसा, प्यार की हार भी जीत है प्यारे
टूटे दिल की टीसो मे भी, एक सुहाना गीत है प्यारे !!
प्यार के दुखडे कदम कदम पर, एक अछूती राह समझाये,
वर्ना इस अँधियारे जग मे, कौन किसी का मीत है प्यारे !!
उजली सेज़ पै सोने वाले, प्यार की सुन्दरता क्या जाने,
प्रेमी की पलको पर मोती, साँसो मे संगीत है प्यारे !!
अपनी आशाओ की कलियाँ, इस दुनिया से ओझल कर लो,
फूल पै धूल उडा कर हँसना, इस दुनिया की रीत है प्यारे !!
रात के गहरे सन्नाटे मे, शबनम बनकर रोने वाली,
या चन्दा की ढलती छाया, या पँछी की प्रीत है प्यारे !!
 

No comments:

 
Copyright 2009 eSetu.Net. Powered by Blogger
Blogger Templates created by Deluxe Templates
Blogger Showcase